सिवनी: कोतवाली पुलिस की सख्ती, रोड पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैंड व शराब दुकान की जांच
Seoni, Seoni | Apr 13, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोड पेट्रोलिंग की। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने सोमवार को बताया कि इस दौरान थाना स्टाफ ने बस स्टैंड क्षेत्र का भ्रमण कर शराब दुकानों की जांच की। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों को समझाइश देकर नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।