फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद पुलिस ने घर-घर जाकर 52 शिकायतें मौके पर निपटाईं
फिरोजाबाद में एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने गुरुवार दोपहर तीन बजे करीब 52 जनशिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया। आईजीआरएस शिकायतों को समयबद्ध तरीके से सुलझाने के लिए अधिकारी खुद शिकायतकर्ताओं के घर जाकर जांच कर रहे हैं। इस पहल से लोगों को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे है।