अनूपपुर: फुनगा में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैकड़ों मातृशक्तियां हुईं शामिल
सावन माह के पावन अवसर पर फुनगा में रविवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ फुनगा टोला स्थित शिव मंदिर से हुआ। कांवड़ यात्रा में फुनगा सहित आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए तथा भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए धूमधाम से कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।