स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने चितावा में सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने पूरे गांव में एक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय किसान सभा के नेताओं ने कहा कि सरकार निजीकरण के नाम पर जनता से लूट कर रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध लगातार जारी रहेगा।