सहारनपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की परखी गई
सहारनपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम और वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था।