जबलपुर: नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के चलते दो मार्ग अस्थाई रूप से रहेंगे बंद
जबलपुर नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के चलते शहर के दो प्रमुख मार्ग स्थाई रूप से बंद रहेंगे। मदन महल अंडर ब्रिज मार्ग 13 से 27 सितंबर तक बंद रहेगा। डॉ राम मनोहर लोहिया वार्ड अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर से चौरसिया धर्मशाला बारात घर मार्ग भी 13 सितंबर से 18 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान यहां पर विकास का कार्य कराया जाएगा।