हरदा नगर परिषद की बैठक में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने
हरदा: नगरपालिका परिषद की बैठक में शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर विवाद हो गया। बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने शहर में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े किए। इसी बात को लेकर माहौल गरमा गया।
Huzur, Bhopal | Jul 17, 2026