रुद्रप्रयाग के हथनी पर्वत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। बेस कैंप से करीब तीन किलोमीटर ऊपर खाई में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। SDRF जवानों ने बेहद दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान नेपाल के हेमा गांव निवासी 52 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव राजकीय अस्पताल के सुपुर्द कर दिया गया।