राशमि: पहुंना में अज्ञात बदमाशों ने 10 वाहनों के कांच फोड़े, पुलिस ने शुरू की जांच
थाना क्षेत्र के पहुंना कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने गत रात्रि घरों के बाहर खड़ी 10 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी रतन सिंह मौके पर पहुंचे। इस संबंध में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी रतन सिंह ने शुक्रवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 1:30 बजे पहुंना कस्बे में यह