कोंडागांव: कोंडागांव में सेवानिवृत्ति के दिन 6 शासकीय सेवकों का पीपीओ और जीपीओ कलेक्टर ने किया प्रदान
कोण्डागांव जिला कार्यालय में 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 06 कर्मचारियों को गुरुवार को पेंशन भुगतान आदेश और ग्रेजुएटी भुगतान आदेश की प्रति कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना द्वारा प्रदान किया गया।जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन प्राधिकार आदेश जारी कर कलेक्टर के हाथों प्रदान किया गया