बटियागढ़: युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने हटा-छतरपुर स्टेट हाइवे पर बरी गांव में शव रखकर किया चक्काजाम
बटियागढ़ ब्लॉक के बरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया मृतक के परिजनों ने रजपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बरी गांव में म्रतक ब्रजेश यादव का शव रखकर चक्काजाम कर दिया चक्काजाम प्रदर्शन से हटा-छतरपुर स्टे्ट हाइवे बाधित हुआ,प्रदर्शन की खबर पर पुलिस मौके पर पँहुची