तुरकौलिया: कपरसंडी में दहेज के लिए गुरुवार को एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या करने का मामला,ससुराल वाले घर छोड़ कर हुए फरार
तुरकौलिया के कपरसंडी गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की दहेज के लिए गला दबा कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृत महिला की पहचान उमेश यादव की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। मायके वाले पति सहित अन्य पर हत्या करने का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है।