बटियागढ़: सड़क हादसे से नाराज़ ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, बाटियागढ़ पुलिस और जनप्रतिनिधियों की समझाइश से शांत हुए
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहे के पास सड़क हादसे से नाराज ग्रामीणों ने दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर पर नीमन तिराहे के पास घटनास्थल पर चक्काजाम प्रदर्शन शुरू किया, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बटियागढ़ थाना पुलिस और जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे ने गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे लोगो को समझाइस देकर मामला शांत कराया और जल्द हाइवे खुलवाया