बटियागढ़: बटियागढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में सेवानिवृत्त सचिव मुद्दीन खान को दी गई विदाई, CEO और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बटियागढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में सचिव मुद्दीन खान के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई.जनपद पंचायत सभागार में आयोजित विदाई सम्मान समारोह में जनपद सीईओ अश्वनी कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे सहित कर्मचारियों की मौजूदगी रही,आज बुधवार दोपहर करीब 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में सभी ने सेवानिवृत्त सचिब को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया