बटियागढ़: चूना सगौनी गांव में जमीनी विवाद, दो भाइयों ने रजपुरा पुलिस से परेशान करने की शिकायत की
बटियागढ़ ब्लॉक के चूना सागोनी गांव में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है,आज बुधवार दोपहर करीब 12,30 बजे रजपुरा थाना पँहुचे फरियादी भाई बन्दू सेन और सन्तोष सेन ने थाना प्रभारी सरदार सिंह को बताया कि गांव के दयाराम ,चिंता यादव सहित आधा दर्जन लोग जमीन को लेकर विवाद कर रहे उन्हें स्वयं की भूमि पर कृषि कार्य करने से रोका जा रहा जिससे पीड़ित पक्ष परेशान हैं