बटियागढ़: भिलौनी 33 KV बिजली लाइन के AB स्विच में खराबी, बिजली आपूर्ति बाधित, देर रात किया गया सुधार कार्य
भिलौनी बिजली सबस्टेशन के लिए जाने वाली 33 kv बिजली लाइन के AB स्विच मे खराबी आने से देर रात बटियागढ ब्लॉक के भिलौनी सबस्टेशन सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई,सोमवार रात करीब 11 बजे बिजली अमले ने स्विच जम्फर और सीटी वायरिंग सुधार कार्य किया,सुधार कार्य मे लाइनमैन उमेश पांडे, संतोष धुर्वे, राकेश दुबे,शैलेश उपाध्याय की भूमिका रही