देवघर: दुमका के संयुक्त कृषि निदेशक ने देवघर जिले के उर्वरक विक्रेताओं के साथ की बैठक
संयुक्त कृषि निदेशक संथाल परगना परिक्षेत्र दुमका सत्य प्रकाश के द्वारा जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ मंगलवार के दोपहर 2:00 बैठक की गई। इसके अलावा बैठक में देवघर जिले में उर्वरक की उपलब्धता खपत उर्वरकों का संतुलित उपयोग एवं जिले में उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं की समीक्षा की गई साथ हि उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया।