रेवदर: रेवदर के ढिबड़ी गांव में एक भालू ने बाड़े में घुसकर बकरियों पर किया हमला, तीन बकरियों की हुई मौत, मचा हड़कंप
Reodar, Sirohi | Apr 17, 2026 रेवदर के ढिबड़ी गांव में एक भालू ने बाड़े में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन बकरियों की मौत हो गई।घटना के समय बाड़े में करीब 30 बकरियां मौजूद थीं।जहां भालू ने अचानक हमला कर बकरियों को नुकसान पहुंचाया।घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी