हमीरगढ़: बजरी माफियाओं पर मंगरोप पुलिस का शिकंजा: बनास नदी से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अब तक अवैध खनन के 55 प्रकरण दर्ज
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप में अवैध बजरी खनन के खिलाफ मंगरोप थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के सालरिया गांव स्थित बनास नदी में कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।दोनों वाहनों के खिलाफ मंगरोप थाने में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।