श्री करणपुर: करणपुर में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग का मामला पकड़ा गया, 4 सिलेंडर किए गए जब्त
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 7, 2026
श्रीकरणपुर में रसद विभाग की टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई करते हुए तीन होटलों से 4 सिलेंडर जब्त किए। प्रवर्तन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि राधे लाइट हाउस से 1, पंजाबी ढाबा से 2 और होटल आशीष से 1 सिलेंडर बरामद हुआ। जब्त सिलेंडर गैस सर्विस को सौंप दिए गए।