गुना नगर: PG कॉलेज में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर छात्र संवाद, BJP जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस जिम्मेदार
गुना शासकीय पीजी कॉलेज में 3 नवंबर को एक राष्ट्र एक चुनाव पर छात्र संवाद कार्यक्रम हुआ। विधायक के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार शामिल हुए। जिला अध्यक्ष बोले, सत्ता की भूखी कांग्रेस ने कुर्सी के लिए देश को तहस नहस किया देश का बटवारा कर विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्हें मातृभूमि से कोई लेना-देना नही मातृभूमि से प्यार नही सत्ता से मतलब है।