बिछिया: आजीविका मिशन ने संवारा भविष्य, अंजनिया की सुमन बनीं शासकीय चिकित्सा अधिकारी
मंडला जिले के अंजनिया गांव की बेटी डॉ. सुमन सैयाम ने एमपीपीएससी चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर शासकीय चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 9 जून, मंगलवार को सुबह 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. सुमन की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ आजीविका मिशन और उनकी मां निर्मला सैयाम का संघर्ष भी जुड़ा है l