बिहार: सलेमपुर मोहल्ला से बाइक चोरी मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Dec 1, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला से बाइक चोरी के मामले में अरविंद महतो के पुत्र नीरज कुमार को पुलिस ने शनिवार की शाम 5:00 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि कुछ दिन पहले एक बाइक चोरी हुआ था। जिसे पुलिस के द्वारा सोहसराय मोड़ के पास से बरामद कर लिया था।