#बलरामपुर में ‘मिशन शक्ति’ के तहत पुलिस ने लगाई चौपाल, महिलाओं को दिए सुरक्षा मंत्र और हेल्पलाइन नंबर...
#बलरामपुर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल प्रभारी, मिशन शक्ति) के नेतृत्व में रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के गांवों, कस्बों और विद्यालयों में ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
चौपाल के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्हें दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध ('डिजिटल अरेस्ट') और 'गुड टच-बैड टच' जैसे विषयों पर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
प्रमुख हेल्पलाइन नंबर जारी
महिलाओं को संकट के समय तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया:
वूमेन पावर लाइन: 1090
महिला हेल्पलाइन: 181
साइबर हेल्पलाइन: 1930
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
एम्बुलेंस सेवा: 108 / 102
कार्यक्रम में थाना स्तर पर सक्रिय 'मिशन शक्ति केन्द्र' और 'परिवार परामर्श केन्द्र' की सेवाओं के बारे में बताया गया और जागरूकता पम्पलेट बांटे गए। इसके अलावा, नागरिकों को नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नारियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
#balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Aug 23, 2026