कानपुर: रावतपुर के विनायकपुर में चापड़ से घायल छात्र का भागते हुए सीसीटीवी फोटो हुआ वायरल, दुकान में लगा सीसीटीवी का DBR गायब
रावतपुर के विनायकपुर में एलएलबी छात्र पर मेडिकल स्टोर के बाहर हुए हमले के बाद आरोपियों ने वहां लगे सीसीटीवी का डीवीआर गायब कर दिया है। इसमें पूरा झगड़ा रिकॉर्ड था। वहीं मंगलवार 12:00 बजे दूसरे सीसीटीवी में घायल युवक चापड़ लगने के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। जो की सीसीटीवी फोटो वायरल हो गई है डीसीपी का कहना है कि, मामले की जांच गहनता से की जा रही है