कानपुर: छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीर पैलेस टॉकीज के सड़क किनारे रखी गुमटी में लगी आग
छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हीर पैलेस टॉकीज के ठीक बगल में सड़क किनारे रखी एक गुमटी में रविवार देर रात 2 बजे भीषण आग लग गई। समय रहते स्थानीय पुलिस , फायर ब्रिगेड ने कार्रवाई की, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने बताया कि, आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।