हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके में दोस्त ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता बैतूल की निवासी
Huzur, Bhopal | Apr 10, 2026 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बैतूल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर दोस्त ने अपने ही घर में वारदात को अंजाम दिया। अब अरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।