धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर रास्ता बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन
खौसला विहार कॉलोनी और आसपास के लोगों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी से मुलाकात कर रास्ता बनवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि उनके यहां शारदे विद्यालय के पास रेलवे क्रॉसिंग से खौसला बिहार तक लगभग 300 मीटर की दूरी है और इस नेरोगेज लाइन के आसपास लगभग 2000 परिवार रहते हैं। अपने नियमित कार्य के लिए रोजाना इस मार्ग का प्रयोग कर र