चकिया: चकिया तहसील सभागार में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण, विधायक कैलाश खरवार ने किया
चकिया तहसील सभागार में आज बुधवार दोपहर 01 बजे को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का वर्चुअल प्रसारण हुआ। विधायक कैलाश खरवार ने चकिया व शहाबगंज के 10-10 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। इस योजना के तहत शिक्षकों व उनके परिवारों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। जिसको लेकर शिक्षको ने सरकार का आभार जताया।