देेेवरिया: देवरिया पुलिस लाइन में नव नियुक्त अभ्यर्थियों का आगमन, पुलिस अधीक्षक देवरिया ने व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण
Deoria, Deoria | Jun 17, 2025 जनपद देवरिया की पुलिस लाइन में नव नियुक्त पुलिस अभ्यर्थियों का मंगलवार को दोपहर 2 बजे आगमन हुआ । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया । उन्होंने नव नियुक्त अभ्यर्थियों के आवास हेतु निर्धारित बैरकों, प्रशिक्षण स्थल, मेस एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। और आवश्यक निर्देश दिए