कनवास: बड़ोदिया कला में सरपंच की बहु ने लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने दहेज़ हत्या का मामला दर्ज करवाया
Kanwas, Kota | Jun 17, 2024 बड़ोदिया कला में सोमवार को एक विवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारजनों की सुचना पर पुलिस मौके पहुंची। जिसके बाद शव को फंदे से उतार कर पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सुचना दी। मृतका सरपंच जयलाल बैरवा की बहु है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौप दिया है। वही पीहर पक्ष ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या में मामला दर्ज कराया है।