तेयाय ओपी की पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.