देवघर: धोबिया टोला में न्यायालय के आदेश पर 23 साल बाद दुकान खाली कराकर अशोक रजक को सौंपी गई
धोबिया टोला में 23 साल बाद न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश पर दुकान को खाली करा कर बुधवार दोपहर 2:00 बजे अशोक रजक को सौंप दिया गया। इस संबंध में नाजीर मनोज कुमार झा ने बताया कि कोर्ट के आदेश अनुसार स्थानीय पुलिस वालों की मदद से दुकान को खाली करा कर अशोक रजक को दिलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही।