देवघर: तेतरिया मोड़ के पास अनियंत्रित पिकअप वैन और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
तेतरिया मोड़ के समीप बुधवार दोपहर 1:00 बजे अनियंत्रित पिकअप वैन और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नीरज कुमार महेंद्र कुमार तूरी के रूप में की गई हैं जो केचुआ बांध गांव के रहने वाले हैं । दोनों युवक बाजार से घर लौट रहे थे। तभी तेतरिया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने धक्का दे दिया।