दतिया नगर: निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें चलाने पर लिटिल फ्लावर स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी
निजी स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी की पुस्तकों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें चलाने की शिकायतों पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक द्वारा जांच की गई। लिटिल फ्लावर स्कूल को नोटिस जारी किया गया.