🎥 थाने के पास चोरी का प्रयास,सुनिए पीड़ित की जुबानी...
देवतालाब स्थित महिंद्रा एजेंसी में बीती रात चोरी का प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अज्ञात चोरों ने ड्रिल मशीन और कटिंग उपकरण की मदद से लोहे के दरवाजे में बड़ा छेद कर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि घर में सो रही एक छोटी बच्ची के जाग जाने से चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि लौर थाने से चंद कदम दूर हुई इस घटना की पुलिस को भनक तक क्यों नहीं लगी? क्या अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे थाने के आसपास भी वारदात का प्रयास करने लगे हैं?
देखिए पीड़ित द्वारा बताई गई पूरी आपबीती...
#Devtalab #Mauganj #MahindraAgency #CrimeNews #LourPolice #BreakingNews #VindhyaPradeshTV #RewaNews #MPNews
Mauganj, Rewa | Jun 25, 2026