इटकी: इटकी के चचगुरा में 25वीं करम पूजा की पूर्व संध्या प्रकृति, संस्कृति और मांदर की थाप के साथ धूमधाम से मनाई गई
Itki, Ranchi | Sep 23, 2026 इटकी के चाचगुरा (गढ़गांव) में 25वीं करम पूजा पूर्व संध्या धूमधाम से मनाई गई। मांदर की थाप पर 28 गांवों के खोड़हा दलों ने नृत्य प्रस्तुत किया। अध्यक्षता बिगा मिंज ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजा पीटर ने कहा कि आदिवासी संस्कृति पर्यावरण संरक्षण की धुरी है। उन्होंने इटकी में कोल्ड स्टोरेज की कमी पर चिंता जताई और कृषि मंत्री से इसके निर्माण की मांग की।