सदर: BHU के कृषि विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय कृषि, शिक्षा और किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ
Sadar, Varanasi | Apr 18, 2026 Banaras Hindu University के कृषि विज्ञान संस्थान में आयोजित दो दिवसीय “कृषि-उद्योग, शिक्षा जगत और किसानों का सम्मेलन – 2026” का भव्य शुभारंभ कुलपति Ajit Kumar Chaturvedi ने किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य कृषि, उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय स्थापित करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।