🪔 धनतेरस एवं दीपावली पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय साइबर ठगों से रहें सतर्क व सावधान!
त्योहारों के दौरान ऑनलाइन खरीदारी एवं आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स के नाम पर होने वाली साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए बरतें सावधानी।
🔹 ऑनलाइन शॉपिंग हमेशा अधिकृत एवं विश्वसनीय वेबसाइट से ही करें।
🔹 किसी भी वेबसाइट से खरीदारी करने से पहले उसका URL (वेब एड्रेस) ध्यानपूर्वक जांचें। फर्जी वेबसाइट असली वेबसाइट से मिलते-जुलते नाम का उपयोग कर सकती हैं।
🔹 संदिग्ध वेबसाइट पर बैंक डिटेल, कार्ड नंबर, CVV, OTP एवं UPI PIN आदि जानकारी साझा न करें।
🔹 ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता एवं पेमेंट डिटेल अवश्य जांचें।
⚠️ साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा आधिकारिक वेबसाइट https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
👮🏻♂️🚔इंदौर पुलिस कमिश्नरेट
Indore, Indore | Nov 6, 2026