करनैलगंज: उ०प्र० राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कर्नलगंज CHC का किया निरीक्षण
शुक्रवार 12 बजे उ०प्र०राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने कर्नलगंज CHC का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने OPD कक्ष,दवा वितरण कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओ का गहन निरीक्षण किया और कई खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया।