दूनी: भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टोक पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने "एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान -2026 " के अन्तर्गत पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।।साथ ही ग्रीष्म काल में बेजुबान पक्षियों के पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे बांधे।