शेखपुरा: फरपर गांव में मामूली विवाद को लेकर एक महिला के साथ किया मारपीट, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
फरपर गांव में मामूली विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। जिसमें महिला घायल हो गई,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायल महिला की पहचान फरपर गांव निवासी सुरेंद्र चौहान की पत्नी मिंता देवी के रूप में की गई। घायल के द्वारा बताया गया कि गांव के ही वशिष्ठ चौहान के द्वारा गाली गलौज किया जा रहा था, जब विरोध किया तो मारपीट किया गया।