शेखपुरा: ऊषा पब्लिक स्कूल के समीप दो ई रिक्शा के भिड़ंत में एक किशोर हुआ घायल, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
ऊषा पब्लिक स्कूल के समीप दो ई रिक्शा की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई,जिसमें ई रिक्शा पर सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायल की पहचान अरियरी निवासी जनार्दन राम के पुत्र अमित कुमार के रूप में किया गया। घायल के द्वारा बताया गया कि शेखपुरा से अपने घर की ओर जा रहा था।