परसिया: होटल-रेस्टोरेंट में आपूर्ति अधिकारी की दबिश, घरेलू गैस सिलेंडर पर बनता मिला भोजन
आपूर्ति अधिकारी ने विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग होना पाया गया। व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद गैस संकट के इस दौर में होटल रेस्टोरेंट में लकडी की भट्टी, कोयला और इंडक्शन का उपयोग बढ गया है। लेकिन रोजी रोटी चलाने के लिए अब भी कहीं कहीं घरेलू गैस सिलिंडर का उयोग हो रहा है।