राशमि: गन्दरप के निकट तेज रफ्तार बाइक गाय से टकराई, चालक की मौत, हेलमेट सिर पर नहीं होने से गई जान, हेलमेट बाइक पर था टंगा
मंगलवार को राशमी के भीमगढ़ मार्ग पर गन्दरप के निकट एक तेज रफ्तार बाइक गाय से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने हेलमेट सिर पर पहनने के बजाय बाइक के हैंडल पर टांग रखा था, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजसमंद जिले के रेलमंगरा थाना अंतर्गत गिलुण्ड़ निवासी रतन दास (36 वर्ष) पुत्र बद्री दास वैष्णव के