पिड़ावा: नोलाई में मकान की सीढ़ियां चढ़ते समय बुजुर्ग नीचे गिरा, हुई मौत
पिड़ावा थाना क्षेत्र के नोलाई गांव में मकान की सीढ़िया पर चढ़ते समय नीचे गिरने से शुक्रवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।एएसआई मोहम्मद रईस ने बताया कि नोलाई गांव में बुजुर्ग बालूलाल सुथार उसके मकान की सीढ़ियों पर चढ़ रहा था।उसी दौरान पैर फिसलने वो नीचे गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गई शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।