डोमचांच: डोमचांच बसवरिया में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग
डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मसौदी पंचायत के बसवरिया गांव में करीब सात लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को 11 बजे निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी और कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।