बांका: लोक अदालत में पान मसाला खाकर थूकने पर दो लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज
Banka, Banka | May 9, 2026 बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार की दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान परिसर में दो लोगों को पान मसाला खाकर थूकना महंगा पड़ गया। कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया।इस संबंध में न्यायालय प्रबंधक प्रेमजीत शेखर के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मो. खालिद अख्तर, मकुन दास है।