डिंडौरी: मानिकपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में शहपुरा विधायक हुए शामिल
डिंडौरी जिले के मानिकपुर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे शामिल हुए और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। दरअसल शहपुरा विधायक ने प्रशिक्षण महाभियान में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया ।