गोवर्धन: अन्नदाता के द्वार पहुंचे ब्लॉक प्रमुख, ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का लिया जायजा, किसानों को मदद का भरोसा दिया
गोवर्धन में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फसलें बर्बाद होने से अन्नदाता गहरे संकट में है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह गांव-गांव जाकर किसानों का हालचाल जान रहे हैं और उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि इस मुश्किल वक्त में योगी सरकार उनके साथ खड़ी है।